ads
20 May, 2025
रक्तदान से बची बुजुर्ग महिला की जान: इंसानियत की मिसाल बने सामाजिक कार्यकर्ता और रक्तवीर
admin Admin

जेलहाता स्थित वनजा आरोग्य केंद्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब ऑपरेशन के दौरान उन्हें बी पॉजिटिव रक्त की सख्त आवश्यकता थी। यह महिला गढ़वा जिला के देवगाना ग्राम से कूल्हे के ऑपरेशन हेतु डालटनगंज इलाज के लिए आई थीं। अस्पताल में रक्त की अनुपलब्धता की जानकारी मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए रक्त की व्यवस्था की।

इस संजीदा परिस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी और गुड्डू तिवारी गोवावल ने तत्परता दिखाते हुए पलामू प्रमंडल में विगत दस वर्षों से रक्तदान महादान जागरूकता अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता व सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा से संपर्क किया। धीरज मिश्रा ‘इंसानियत का रिश्ता’ नामक सामाजिक संस्था के संचालक हैं और अब तक सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करा चुके हैं।

धीरज मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्था के सक्रिय सदस्य तलैया निवासी रक्तवीर सूरज पांडेय से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत ही मिंटू दुबे से संपर्क साधा। मिंटू दुबे ने बिना किसी देर के रक्तदान कर बुजुर्ग महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मानवीय कार्य पर धीरज मिश्रा ने मिंटू दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आपसी तालमेल, सहयोग और टीम भावना से किए गए कार्य ही सफलता की कुंजी हैं।"

गुड्डू तिवारी गोवावल ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि, "सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेकर ही समाज का कल्याण संभव है।"

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन तिवारी और रक्तवीर सूरज पांडेय ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए तत्पर है और लगातार रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US