
गढ़वा: गढ़वा प्रखंड अंतर्गत महुपी गांव निवासी अनिल कुमार चौबे ने अपने पैत्रिक जमीन के रिकॉर्ड में सुधार को लेकर आठ वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बावजूद न्याय नहीं मिलने की बात कही है। उन्होंने जिला उपायुक्त को आवेदन देकर अंचलाधिकारी पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अनिल चौबे ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पैत्रिक जमीन का मालबंदी वर्ष 1956-57 में ही हो चुका है और इसकी पूरी जानकारी राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। यह जमीन कुल 3 एकड़ 43 डिसमिल में फैली हुई है, जो विभिन्न खाता और प्लॉट संख्याओं में विभाजित है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजी-2 रिकॉर्ड में संशोधन हेतु 03 जनवरी 2017 को अंचल कार्यालय और 17 मार्च 2025 को उपायुक्त कार्यालय, गढ़वा में सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर दिए थे। दोनों कार्यालयों द्वारा दस्तावेज़ प्राप्ति की रसीदें भी उन्हें मिली हैं।
इसके बावजूद, आज तक पंजी-2 में कोई सुधार नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 अप्रैल 2025 को जब वह पुनः अंचल कार्यालय गए, तो अंचलाधिकारी द्वारा उनसे रिकॉर्ड सुधारने के एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। अनिल चौबे ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- VIA
- Admin

-
20 May, 2025 14
-
19 May, 2025 106
-
17 May, 2025 394
-
16 May, 2025 374
-
16 May, 2025 171
-
14 May, 2025 5539
-
24 Jun, 2019 5658
-
14 May, 2025 5539
-
26 Jun, 2019 5486
-
25 Nov, 2019 5355
-
22 Jun, 2019 5116
-
25 Jun, 2019 4743
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
