ads
12 Jun, 2023
18 साल से गायब थे शिक्षक बिनोद प्रजापति,रांची में वकालत का कर रहे थे कार्य
admin Admin

मेदिनीनगर :- उपायुक्त सह अध्यक्ष शिक्षा स्थापना समिति आंजनेयुलु दोड्डे ने सोमवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक किया बैठक में मेदनीनगर के बंगाली कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को बर्खास्त करने का आदेश दिया , आंजनेयुलु दोड्डे ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव शिक्षा स्थापना समिति को सारी कागजी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया, आपको बता दे की सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति के पिछले 18 वर्ष से अनुपस्थित थे और रांची में वकालत का काम कर रहे थे, इसके  संबंध में उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके बाद उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच करवाई.जांच में पाया गया कि बिनोद प्रजापति 2005 से विद्यालय आये ही नहीं हैं साथ ही उनके द्वारा रांची में वकालत का कार्य किये जाने की पुष्टि भी हुई जिसके पश्चात उपायुक्त श्री दोड्डे ने सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया.



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US