रांची : झारखंड में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। एक 60 वर्ष के व्यक्ति की मौत रविवार सुबह हो गई। उसकी पत्नी भी कोरोना मरीज है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी की भी हालत खराब हो गई है। डॉक्टर महिला मरीज की लगातार निगरानी कर रहे हैं। सांस लेने में परेशानी के कारण व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। गुरुवार देर रात उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। पूरा परिवार रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती है। पत्नी, बेटा, पिता समेत 5 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। बहू और एक 3 साल के नाती की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। लेकिन वे भी रिम्स में ही 14 दिन क्वारांटाइन के लिए भर्ती हैं।
राज्य में वायरस से दूसरी मौत, रांची के 60 साल के शख्स ने गंवाई जान
झारखंड में कोरोना पैर पसार रहा है। इसकी चपेट में अब तक कुल 17 लोग आ चुके हैं। वहीं राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गयी है। रविवार को रांची के एक शख्स की इस वायरस की वजह से जान चली गयी। वह कोरोना पॉजिटिव था और रिम्स में इलाज के लिए भर्ती था। संक्रमित होने के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। मृतक रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। यह शख्स 60 साल का था। मृतक, राज्य में जो दूसरी महिला संक्रमित पायी गयी थी, उसका पति है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 57
-
31 May, 2025 236
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 196
-
14 May, 2025 5724
-
24 Jun, 2019 5724
-
26 Jun, 2019 5548
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
