ads
21 Apr, 2025
कौन था अरविंद यादव, जो पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हो गया ढेर?
admin Admin

झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ की तलहटी में सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ में आठ शीर्ष नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों में बिहार सरकार द्वारा तीन लाख रुपए के इनाम वाला वांछित नक्सली अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा भी शामिल है।

अरविंद यादव स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। वह बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर गांव का निवासी था। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरगांवा के पास लुगू पहाड़ की तलहटी में नक्सलियों की गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। मुठभेड़ कई घंटों तक चली, जिसमें आठ नक्सली मारे गए।

नक्सली हिंसा के इतिहास में बड़ी कामयाबी

इस मुठभेड़ को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले 9 जनवरी 2011 को चतरोचटी थाना क्षेत्र की हुरलुंग पंचायत के जरिया गांव में हुई मुठभेड़ में झुमरा क्षेत्र के एरिया कमांडर धर्मेंद्र महतो समेत तीन नक्सली मारे गए थे। वहीं वर्ष 2015 में अमन पहाड़ के नीचे अंबानाला के पास हुई कार्रवाई में नक्सली देवलाल मांझी मारा गया था।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US