
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य के बोकारो जिले में लुगु पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ कुख्यात नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में भाकपा (माओवादी) का सेंट्रल कमेटी सदस्य विवेक भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
नक्सलियों का गढ़ ध्वस्त: झुमरा से पारसनाथ तक सफाया
विवेक का दस्ता झारखंड के गिरिडीह और बोकारो जिलों में सक्रिय था और पारसनाथ से लेकर झुमरा तक का इलाका उसका प्रभाव क्षेत्र माना जाता था। विवेक, अरविंद और साहेब राम मांझी समेत आठ नक्सलियों के मारे जाने के बाद झुमरा चैप्टर लगभग खत्म मान लिया जा रहा है।
सूचना के आधार पर चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, लुगु पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के एक बड़े दस्ते के जुटने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी। इस पर कोबरा और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीमों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान अचानक पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया।
भारी गोलीबारी में आठ ढेर, कई घायल होकर फरार
जैसे ही पुलिस की टीम सामने आई, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई इतनी सटीक और तेज थी कि नक्सली संभल नहीं पाए। मुठभेड़ के दौरान एक दर्जन से ज्यादा नक्सली गोली लगने से घायल हुए। पुलिस को भारी पड़ता देख कई नक्सली जंगल की ओर भाग गए, और कुछ अपने घायल साथियों को भी साथ ले गए।
जांच में बरामद हुए हथियार और इनामी शव
पुलिस द्वारा चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में अब तक आठ नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें तीन इनामी नक्सली शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर और एक रिवाल्वर भी बरामद हुई है।
राज्य में नक्सलियों के लिए बड़ा झटका
झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन की इस कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। एक करोड़ के इनामी नक्सली की मौत से संगठन को न केवल रणनीतिक झटका लगा है, बल्कि इलाके में उसका नेटवर्क भी कमजोर हुआ है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 53
-
31 May, 2025 227
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
14 May, 2025 5723
-
24 Jun, 2019 5723
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU
