
मेदिनीनगर:– स्वर्गीय विजय वर्मा सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा शनिवार को एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। शहर के प्रमुख स्थलों शनि मंदिर, लाल कोठा और रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कपड़े और भोजन का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
सेवा कार्य की जानकारी देते हुए हमीदगंज निवासी ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य छोटू सिंह ने बताया कि यह सेवा अभियान की सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट द्वारा निर्धन और वंचित वर्ग के बच्चों के बीच कॉपी, किताब और अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया जाएगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
इस मौके पर गौरव, रवि, अजय सोनी और रजनी कुमारी जैसे कई समाजसेवी और ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों को सहयोग और सेवा के लिए प्रेरित भी किया।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 51
-
01 Jun, 2025 234
-
01 Jun, 2025 80
-
31 May, 2025 68
-
31 May, 2025 266
-
27 May, 2025 209
-
24 Jun, 2019 5729
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5551
-
25 Nov, 2019 5415
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4803
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
