
छतरपुर – शिक्षा के क्षेत्र में एक और सुनहरी उपलब्धि जुड़ गई है। छतरपुर अनुमंडल के प्रतिष्ठित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल (जीसीपीए) इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की छात्रा याशिका कुमारी ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज टॉप किया है। याशिका की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरा कॉलेज और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
याशिका की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई, जहां से उन्होंने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने जीसीपीए इंटर कॉलेज में 12वीं विज्ञान संकाय में नामांकन लिया और कठिन परिश्रम के बलबूते पर श्रेष्ठ परिणाम हासिल किया। याशिका बचपन से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं। उन्होंने पढ़ाई के प्रति अपनी गहरी निष्ठा और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य को पाने के लिए आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास सबसे जरूरी है।
कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती स्वस्ति कुमारी ने याशिका की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि याशिका का यह परिणाम कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगा।
याशिका के मार्गदर्शक और निजी ट्यूटर प्रोफेसर राजकिशोर लाल, जिन्होंने उन्हें कक्षा 1 से पढ़ाया है, ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि याशिका हमेशा से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और उनकी यह सफलता पूरी तरह उनकी मेहनत और आत्मनियंत्रण का नतीजा है।
डालटनगंज बस स्टैंड निवासी श्री श्यामसुंदर प्रसाद की सुपुत्री याशिका का सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनें और समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उनकी यह सोच आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 74
-
01 Jun, 2025 258
-
01 Jun, 2025 89
-
31 May, 2025 77
-
31 May, 2025 277
-
27 May, 2025 216
-
14 May, 2025 5732
-
24 Jun, 2019 5732
-
26 Jun, 2019 5556
-
25 Nov, 2019 5419
-
22 Jun, 2019 5191
-
25 Jun, 2019 4808
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
