
मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से भावी पार्षद प्रत्याशी अभिषेक तिवारी ने समदा आहर सुंदरीकरण के मुद्दे पर चल रहे विवाद को लेकर स्पष्ट किया है कि जनहित के किसी भी मुद्दे पर राजनीति नहीं, बल्कि समाधान और विकास की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का स्थायी हल निकालना ही जनप्रतिनिधियों का असली कर्तव्य होना चाहिए।
अभिषेक तिवारी ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वे वर्ष 2016 से ही समदा आहर के सुंदरीकरण, गहरीकरण और अतिक्रमण से मुक्ति की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त पलामू और सदर अंचल अधिकारी, मेदिनीनगर से लिखित रूप से कई बार गुहार लगाई है।
श्री तिवारी ने हाल ही की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि थोड़ी सी बारिश में भी समदा आहर से छेछानी टोला जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो जाती है। सड़क पर गंदगी और कीचड़ जम जाने से वहां से गुजरने वाले मुसाफिरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बरसात के मौसम को देखते हुए स्थिति और गंभीर हो सकती है, इसी को ध्यान में रखते हुए श्री तिवारी ने नगर निगम आयुक्त से समदा आहर की जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की भी अपील की है।
उन्होंने कहा कि जब तक समदा आहर को व्यवस्थित रूप से संरक्षित और विकसित नहीं किया जाएगा, तब तक न तो जल निकासी की समस्या हल होगी और न ही क्षेत्र में स्थायी विकास संभव है।
श्री तिवारी ने यह भी कहा कि वे आगे भी वार्ड नंबर 17 के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उनका मानना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान कराना होता है।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 56
-
01 Jun, 2025 236
-
01 Jun, 2025 81
-
31 May, 2025 69
-
31 May, 2025 268
-
27 May, 2025 209
-
24 Jun, 2019 5729
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5415
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4803
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
