
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पलामू जिला के मेदिनीनगर इकाई का पुनर्गठन गणपति धर्मशाला में पूर्ण उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस बैठक का संचालन जिला संयोजक श्री नितीश दुबे ने किया जबकि अध्यक्षता प्रदेश छात्रा सह प्रमुख सुश्री दीक्षा सिंह ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री श्री अभय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से अजीत सेठ को नगर अध्यक्ष और उत्कर्ष तिवारी को नगर मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर श्री अभय वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं बल्कि एक विचार है जो राष्ट्र निर्माण की भावना से ओत-प्रोत है।
सुश्री दीक्षा सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "आज का युवा विश्वविद्यालय से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की भूमिका निभा सकता है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए यह सिद्ध करना होगा कि भारत के युवाओं में विश्व नेतृत्व की क्षमता है।"
पुनर्गठित नगर कार्यकारिणी इस प्रकार है:
-
नगर उपाध्यक्ष: श्री धीरज उपाध्याय, सुश्री निकिता कश्यप
-
नगर सह मंत्री: श्री कौशल मिश्रा, श्री गगन सिंह, सुश्री जिया सिंह
-
नगर कार्यालय मंत्री: श्री ऋतिक कुमार
-
सह कार्यालय मंत्री: श्री पार्थ कुमार
-
नगर +2 प्रमुख: श्री अभिषेक पांडे
-
+2 सह प्रमुख: श्री कृष गोस्वामी
-
S.F.D प्रमुख: श्री आकाश वर्मा
-
S.F.D सह प्रमुख: श्री ओम मिश्रा
-
S.F.S प्रमुख: श्री हिमांशु सोनी
-
S.F.S सह प्रमुख: श्री रोहित सोनी
-
कला मंच प्रमुख: श्री अक्ष सम्राट
-
कला मंच सह प्रमुख: श्री अर्पित कुमार
-
T.S.V.P प्रमुख: श्री साहिल
-
T.S.V.P सह प्रमुख: श्री सौरव यादव
-
खेल प्रमुख: श्री अंकेश कुमार
-
खेल सह प्रमुख: श्री आयुष सोनी
-
नगर कार्यकारिणी सदस्य: श्री आयुष सोनी, श्री मंथन सिंह, श्री अभिषेक रवि, सुश्री गीतांजलि कुमारी
-
विशेष आमंत्रित सदस्य: प्रो. शैलेश मिश्रा, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, श्री रविंद्र गोस्वामी, श्री गुड्डू शुक्ला, श्री विनीत पांडे
बैठक में GLA कॉलेज अध्यक्ष किसलय दुबे, सह मंत्री सचिन उपाध्याय, प्रियांशु दुबे, हर्ष पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह पुनर्गठन संगठन को और अधिक ऊर्जावान व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 50
-
31 May, 2025 220
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 331
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
