
पांकी रोड स्थित द कराटे एकेडमी की होनहार खिलाड़ी काजल कुमारी ने खेल की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। काजल का चयन भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के लिए हुआ है जहां वह पारंपरिक सिख युद्धकला गतका में पलामू जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।
काजल कुमारी हाल ही में दिल्ली में आयोजित 68वें नेशनल एस.जी.एफ.आई. प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं, जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर पलामू जिले का नाम रोशन किया। अब एक बार फिर वह खेलो इंडिया के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को तैयार हैं।
पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने काजल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, "खेलो इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य देशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना है। काजल का चयन इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होना पूरे पलामू जिले के लिए गर्व की बात है।"
संघ के सचिव सुमित बर्मन ने जानकारी दी कि खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन बिहार के बोधगया में 3 मई से 7 मई 2025 तक किया जा रहा है। इसमें देशभर से विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
काजल की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक है। उनके पिता ओम प्रकाश कुमार सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में श्रीनगर में तैनात हैं। काजल संत जेवियर स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं।
इस अवसर पर पलामू गतका संघ के सह सचिव दीपेंद्र सिंह, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के कोच अमरेश कुमार समेत कई खेलप्रेमी और कोच मौजूद थे, जिन्होंने काजल को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 50
-
31 May, 2025 220
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 331
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
