
रांची : झारखंड के चार मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। यह लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सोमवार को सबसे राहत वाली खबर है। जांच में सभी चारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने का दावा किया है। झारखंड में सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाई गई पहली मरीज मलेशियाई युवती के अलावा हजारीबाग के दो व सिमडेगा के एक मरीज ठीक हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य में अबतक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 45 पर पहुंच गया है। इनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि चार मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब झारखंड में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 39 रह गए हैं। सोमवार को चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना की चपेट में अब राज्य के एक और जिले देवघर का नाम भी जुड़ गया है।
झारखंड के लिए अच्छी और राहत देने वाली खबर है। राज्य में पहली बार एक साथ चार मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। उनके सैंपल की हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब ये कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। झारखंड के जो मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं, उनमें मलेशियाई युवती भी शामिल है जो राज्य की पहली कोरोना मरीज थी। इसके अलावा हजारीबाग के विष्णुगढ़ से मिले दोनों मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ-साथ सिमडेगा में मिला पहला मरीज भी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के लिए इसे बड़ी राहत बताई है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय चिकित्सकों को दिया जो रात-दिन मरीजों के इलाज में लगे रहे।
बोकारो में मिला एक और मरीज
इधर, बोकारो जिले के गोमिया स्थित साडम में कोरोना का एक और बुजुर्ग मरीज सोमवार को मिला। यह उस संक्रमित व्यक्ति का भाई है जिसकी मौत पूर्व में हो गई थी। इस परिवार के पांच सदस्य इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। परिवार का दो सदस्य वाराणसी से संक्रमित होकर लौटा था। इस तरह बोकारो में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
अबतक कहां मिले कितने मरीज
- रांची : 24
- बोकारो : 10
- गिरिडीह : 02
- हजारीबाग : 02
- सिमडेगा : 02
- धनबाद : 02
कोरोना फैक्ट फाइल
- कुल मरीज : 42
- ठीक हुए : 04
- कुल मौत : 02
- एक्टिव केस : 36
चार कोरोना संक्रमित मरीज अब स्वस्थ
झारखंड से अच्छी खबर आई है। यहां के चार कोरोना संक्रमित मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं। मलेशियाई महिला समेत हजारीबाग के दो संक्रमित और सिमडेगा के एक संक्रमित अब ठीक हो गए हैं। सोमवार को इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राज्य के लिए इसे बड़ी राहत की खबर माना जा रहा है। बताया गया है कि डॉक्टर इन कोरोना संक्रमित मरीजाें को डिसचार्ज करने का निर्णय कल लेंगे। ये चारों कोरोना मरीज अब एक्टिव केस से हटेंगे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डॉक्टरों को सराहा
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने चार कोरोना मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी ताजा जांच में निगेटिव मिले हैं। डॉक्टरों ने इन्हें स्वस्थ और कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त बताया है। मंत्री ने बताया कि डॉक्टरों की मेहनत से यह सब संभव हुआ है। इन सभी मरीजों को अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
- VIA
- Admin

-
06 Jun, 2025 25
-
06 Jun, 2025 52
-
05 Jun, 2025 33
-
02 Jun, 2025 115
-
01 Jun, 2025 303
-
01 Jun, 2025 110
-
14 May, 2025 5744
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5428
-
22 Jun, 2019 5201
-
25 Jun, 2019 4814
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
