
19 Jun, 2019
1121
गढ़वा में चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी, डीसी ने सिविल सर्जन को दिए निर्देश
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला तीन राज्यों के सीमावर्ती जिला यूपी के सोनभद्र, छत्तीसगढ़ के सरगुजा तथा बिहार के रोहतास जिला से सटा हुआ जिला है. इन तीनों राज्यों में कुछ भी होता है तो गढ़वा जिला सबसे पहले सतर्क होता है. अभी बिहार में एक तरफ लू तो दूसरे तरफ चमकी बीमारी ने कहर बरपाए हुए है.
इसी के मद्देनजर गढ़वा डीसी ने सिविल सर्जन गढ़वा को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए सभी अस्पतालों में बेहतर सुविधा तैयार करने को कहा है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके. गढ़वा डीसी ने कहा कि बिहार में अभी जो कुछ भी हो रहा है हम नजर बनाए हुए है. चुंकी हमारा जिला बिहार से सटा हुआ है इसलिए हम विशेष सावधानी बरत रहे हैं, ताकि चमकी बीमारी से समय रहते निपटा जा सके. वहीं उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अनावश्यक धूप में ना निकले एवं भूखे पेट नहीं रहे.
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 58
-
31 May, 2025 239
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 196
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5724
-
26 Jun, 2019 5548
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

JHARKHAND
11 Sep, 2019
941

PALAMU
07 Apr, 2020
855

PALAMU
18 Feb, 2020
854

PALAMU
15 Jun, 2020
957

PALAMU
22 Apr, 2020
895

PALAMU
06 Oct, 2019
856

PALAMU
01 Apr, 2020
890

LATEHAR
19 Dec, 2019
936

PALAMU
16 Aug, 2019
999

JHARKHAND
04 Jun, 2020
882