
बरवाडीह पुलिस ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ एक सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में अवैध महुआ शराब और महुआ जावा को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को लुहुर, छेचा, चपरी सहित कई गांवों में अभियान चलाया गया।
छेचा गांव में 50 किलोग्राम महुआ जावा और 30 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया। वहीं, लुहुर गांव में छापेमारी के दौरान 15 लीटर शराब और लगभग 50 किलोग्राम महुआ जावा को नष्ट किया गया। इसके अलावा, बाजार में 200 लीटर से अधिक अवैध शराब को नष्ट किया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में एसआई उपेन्द्र सिंह, पंकज वर्मा सहित पुलिस बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बरवाडीह पुलिस का यह कदम अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम साबित हो रहा है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 53
-
31 May, 2025 226
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
14 May, 2025 5723
-
24 Jun, 2019 5723
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU
