
बरवाडीह:-बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के परम विद्या पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी सदस्यों द्वारा अलग झारखंड राज्य के प्रणेता एवं प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा व सावित्री बाई फूले की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी,वरीय आंदोलकारी विनय कुमार चंदेल, विरेंद्र ठाकुर, संतोष कुमार समेत शामिल सभी आंदोलनकारी ने तस्वीर पर बारी बारी से माल्यार्पण कर नमन किया।इसके उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अली हसन अंसारी ने कहां की स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा अलग झारखंड राज्य की मांग करने वाले आंदोलनकारी के साथ-साथ देश के महान हॉकी खिलाड़ी थे।कहा की अलग झारखंड की मांग करने वाले आंदोलनकारी के नेतृत्व में ही अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ है।लेकिन आज भी झारखंड आंदोलनकारी सदस्य उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं।विनय चंदेल ने सभी चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानजनक पेंशन,सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने समेत अन्य सरकारी सुविधा मुहैया कराने की मांग किया।संतोष कुमार ने सभीआंदोलनकारी को पेंशन व अन्य सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया।सभा के उपरांत सभी झारखंड आंदोलनकारी का एक प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को 10सूत्री मांगपत्र पत्र दिया।जिसमें 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने, आंदोलनकारी को सम्मानजनक पेंशन, चिकित्सा सविधा देने समेत अन्य मांग शामिल था।मौके पर राकेश अग्रवाल,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मूटकूम राम,सुग्रीव राम, ललन यादव,रमेश यादव,ध्रुव बिगन सिंह,पवन सिंह,ललन तुरी समेत सभी आंदोलनकारी शामिल थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 101
-
13 May, 2025 145
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 437
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4370
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
