
बरवाडीह प्रतिनिधि।
बरवाडीह: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के उपलक्ष्य में बरवाडीह प्रखंड के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 लातेहार जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव की सफलता के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों और आम जनता का सहयोग सराहनीय रहा। लातेहार जिला विधानसभा चुनाव के सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम रहा और पूरे जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ।
इस दौरान बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों में अखिलेश रंजन, मनोज कुमार, नित्यानंद तिवारी, विकास कुमार पासवान, नवल किशोर प्रसाद, बलराम सिंह, विजय कुमार, अरुण कुमार, लवली कुमारी और भोला पासवान को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाकर कर्मचारियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। सम्मानित कर्मचारियों ने कहा कि इस प्रशंसा से उनका मनोबल बढ़ा है और वे भविष्य में और अधिक मेहनत व समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित हुए हैं।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 107
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 442
-
10 May, 2025 357
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
