
लातेहार में भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली और 15 लाख रुपये के इनामी छोटू खरवार की हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव स्थित भीमपांव जंगल में उसका शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी हत्या गोली मारकर की गई। छोटू खरवार पर कई जिलों में 100 से अधिक गंभीर अपराधों का आरोप था जिसमें हत्या, आगजनी, गोलीबारी और विस्फोट शामिल हैं।
छोटू खरवार का नाम 2013 में लातेहार में हुए उस आईईडी विस्फोट में भी सामने आया था, जिसमें सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद हो गए थे। उसके खिलाफ लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला समेत अन्य जिलों में कई नक्सली गतिविधियों के मामले दर्ज थे।
पुलिस ने आशंका जताई है कि छोटू की हत्या नक्सलियों के आपसी विवाद और लेवी के बंटवारे को लेकर की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
लातेहार जिले के हेरहंज इलाके के रहने वाले छोटू खरवार ने पुलिस को कई बार चुनौती दी थी। राज्य और जिला पुलिस अधिकारियों ने कई बार उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाए लेकिन हर बार वह बच निकलता था। 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड में हुए नक्सली हमले में चार जवानों की शहादत में भी उसका हाथ था। छोटू खरवार की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने उसे खोजने में लगी थी और अब हत्या की जांच शुरू कर दी गई है।
- VIA
- Admin

-
14 May, 2025 464
-
14 May, 2025 92
-
13 May, 2025 164
-
13 May, 2025 164
-
13 May, 2025 30
-
12 May, 2025 460
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5097
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
