ads
09 Sep, 2023
प्रज्ञा केंद्र में चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले गए चोर
admin Admin

तरहसी, पलामू: तरहसी प्रखंड क्षेत्र के सेलारी पंचायत सचिवालय में संचालित प्रज्ञा केंद्र में चोरी हो गई है। चोरों ने प्रज्ञा केंद्र के गेट पर लगी कुंडी को तोड़कर कमरे से डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। इस संबंध में प्रज्ञा केंद्र संचालक विजय शर्मा ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

विजय शर्मा ने बताया है कि एक लैपटॉप, फोटोकॉपी समेत तीन तरह की प्रिंटर मशीन, बैटरी-इनवर्टर, स्टेबलाइजर आदि सामानों की चोरी कर ली गई है। विजय ने बताया कि 8 सितंबर को पंचायत सचिवालय का गार्ड रिशु विश्वकर्मा के माध्यम से सफाई करने के दौरान चोरी होने की जानकारी हुई। तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रज्ञा केंद्र के रूम का ताला-कुंडी टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर उपरोक्त सभी सामान गायब पाए गए।

घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया जहान आरा और तरहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। मुखिया ने कहा कि छत के सहारे अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख की संपत्ति गायब हुई है। इस संबंध में पुलिस को सूचना देकर चोरों की गिरफ्तारी का आग्रह किया गया है।

बताते चले कि सेलारी पंचायत सचिवालय में पिछले 6 वर्ष से प्रज्ञा केंद्र का संचालन किया जा रहा है।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US