
पलामू जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीवीर पंचायत के खरकटी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका की पहचान 32 वर्षीय चिंता देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके पति रामू चौधरी पर है, जो घटना के बाद से फरार है।
अवैध संबंधों का था शक
मृतका चिंता देवी ने 5 मई को चैनपुर थाना में पति रामू चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि रामू का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है और वह अपने परिवार को छोड़कर मेदिनीनगर में उस महिला के साथ रहता है। शिकायत के बाद पुलिस ने रामू को थाने बुलाकर समझाया और एक बांड भरवाने के बाद छोड़ दिया।
पारिवारिक तनाव और बेरुखी
मृतका के पिता मूसन चौधरी ने बताया कि 12 साल पहले चिंता की शादी रामू चौधरी से हुई थी। रामू पिछले एक साल से बाहर काम कर रहा था और घर के खर्च के लिए नाममात्र पैसे भेजता था। एक महीने पहले जब वह घर लौटा तो उसका व्यवहार और अधिक संदिग्ध हो गया। वह लगातार किसी महिला से फोन पर बात करता रहता था, जिससे चिंता देवी बेहद परेशान थीं।
हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के वक्त चिंता की मां लीलावती देवी अपने मायके रबदा गई हुई थीं। रात करीब आठ बजे उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। परिवार वालों ने जब घर पहुंचकर शव को देखा तो स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। वहीं आरोपी रामू चौधरी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया
चिंता देवी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं—एक बेटी और दो बेटे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है और बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 50
-
31 May, 2025 218
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 331
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4796
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
