बंशीधर नगर : अब तक आपने किसी दबंग व्यक्ति द्वारा किसी के निजी जमीन या भवन पर कब्जा करने की कोशिश सुनी होगी. लेकिन गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अंतर्गत सलसलादी दामर स्थित सरकारी भवन को दबंगई से कब्जा कर लिया गया है. 15 साल पहले 3:50 लाख की लागत से बनाये गये आंगनबाड़ी केंद्र में 3 माह पहले उसी गांव के जोखन पटेल ने अपनी भूमि होने का हवाला देकर ताला लगा दिया और तबसे आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित है. और इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है.
अनुमंडल अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद सीओ अरुणिमा एक्का मौके पर पंहुच कर जांच की तो पता चला सरकारी मद से बने भवन पर दबंगई से कब्जा जमा लिया गया है.
हालांकि तमाम जांच और निर्देश के बावजूद भी अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटका ही हुआ है. देखना है कब तक अधिकारियों के निर्देश का पालन होता है या अपना भवन होने के बावजूद यूं ही किराए के मकान में केंद्र चलता रहेगा.
- VIA
- Admin

-
09 May, 2025 27
-
09 May, 2025 142
-
09 May, 2025 50
-
09 May, 2025 39
-
08 May, 2025 14
-
07 May, 2025 63
-
24 Jun, 2019 5621
-
26 Jun, 2019 5445
-
25 Nov, 2019 5316
-
22 Jun, 2019 5072
-
25 Jun, 2019 4706
-
23 Jun, 2019 4347
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
