
मनिका से अभय मांझी
लातेहार :- जिला के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में दिन शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने बैठक की। बैठक प्रखंड अध्यक्ष सविता उरांव के अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने बताया कि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची के बैनर तले दिनांक 27 अप्रैल को अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर नई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि यह परियोजना 2 अक्टूबर 1975 में स्व० प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा प्रारंभ की गयी। सभी प्रखंडों में प्रारंभ होना ही इस बात का संकेत है कि परियोजना लोकहित में सही कार्य कर रही है। इसकी प्रगति में सिर्फ मंत्रीगण पदाधिकारीगण का ही योगदान नहीं बल्कि इसमें सभी छोटे बड़े कर्मचारी एवं सेविका सहायिका का महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन जिनका सबल योगदान है उनका 62 वर्ष उम्र पूरी होने पर बिना नियमावली बनाये योगदान सेवा मुक्त किया जा रहा है। जो सेविका सहायिका ने अपनी पूरी जिंदगी समाज की सेवा की उन्हें दूध में मक्खी की तरह निकालकर फेकने का काम किया जा रहा है। इन्हें सेवानिवृति मे कटोरा थमा दीया जाता है अत्यंत ही पीड़ा दायक है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को कर्मचारी घोषित करने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष धरना प्रदर्शन के माध्यम से या जनप्रतिनिधि के माध्ये से लगातार लोकसभा में आवाज उठाई जा रही है। वही सेविका को सुदूर जंगल पहाड़ गांव कस्बा मे समाज के सबसे नीचे पायदान पर रहने वाले लोगों की सेवा देनी पड़ती है। स्वास्थ्य शिक्षा जनगणना बीएलओ जैसा कठिन कार्य कुपोषित गर्भवती धात्री 0-03 वर्ष के बच्चे का टीकाकरण कराना तथा कोरोना के महामारी में भारत सरकार के निर्देश पर जिंदगी को जोखिम में डालकर कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सेवा की इनकी सेवा का अल्प मानदेय देना महिला सशक्तिकरण खोखला साबित हो रहा है मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष सविता उरांव, अनीता टोप्पो, नीतू देवी, सबिता देवी, गणिता देवी, सुरबाला देवी, अस्मिता देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, लीलामनी देवी, विस्तारपती देवी, मीना देवी, ललिता सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 32
-
13 May, 2025 5
-
12 May, 2025 387
-
10 May, 2025 347
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
