
सतबरव : होली पर्व को लेकर गुरुवार को सतबरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता वीडियो राज किशोर प्रसाद तथा संचालन थाना प्रभारी इंद्रदेव राम ने किया। इस दौरान सतबरवा ,बारी, बकोरिया ,लहलहे के दोनों समुदाय के लोगों के अलावा कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है और इसे हम शांतिपूर्ण ही मनाएंगे। वहीं थाना प्रभारी इंद्रदेव राम ने कहा कि हमें छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा ताकि कोई बड़ी घटना ना कर सके। यहां बैठे सभी लोग खास हैं आप सबों का यह फर्ज है कि अपने मोहल्ले और आसपास में जाकर लोगों को समझाएं अपने बच्चों पर नजर रखें ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो। मौके पर सीओ योगेश्वर सिंह, मोहन जोशी ,कमलेश प्रसाद ,संजय मिश्रा, आशीष सिन्हा ,अजय उमराव, अजय सोनी, रवि प्रसाद, मेघराज प्रसाद ,धिरज कुमार, मुस्ताक अंसारी, अहमद मियां, बाबर ,मोहम्मद इम्तियाज ,अशफाक अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
14 May, 2025 324
-
14 May, 2025 79
-
13 May, 2025 153
-
13 May, 2025 161
-
13 May, 2025 27
-
12 May, 2025 457
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU
