
बरवाडीह: दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकार के उदेश्य को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह मे भी पल्स पोलियो अभियान 2021 का आरंभ किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सजंय कु सुबोध ने दीप प्रज्जवलित कर एवं बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कु सुबोध ने कहा कि पोलियो की दो बूंद की खुराक नई जिदंगी देगी। उन्होंने कहा कि पोलियो पर जीत हमारी हो गई है लेकिन इसे बरकार रखने के लिए हमें पोलियो का खुराक बच्चों को जरूर पिलाना होगा। उन्होंने प्रखण्डवासियों से पोलियो पर जीत के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पोलियो बूथ पर पहुंच कर वैसे बच्चें जो पोलियो की खुराक से वंचित है उन्हें पिलाने में सहभागिता निभाने की बात कही।वहीं उन्होंने कहा 31 जनवरी और 1 फरवरी को बूथ पर बच्चे को पोलियो की ड्राप पिलाया जाएगा वही 2 और 3 फरवरी को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी साथ ही डॉ संजय कु सुबोध ने कहा कि पल्स पल्स पोलियो अभियान की सफलता सहिया पर निर्भर है,उन्होंने स्वास्थ्य सहिया को अभियान के दौरान घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की बात कही lउन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक नहीं पीने से भविष्य में बच्चा दिव्यांगता का शिकार हो सकता है ।
24 हजार 573 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने का है लक्ष्य
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के कुल 24 हजार 573 बच्चों को पोलियो का खुराक देने का लक्ष्य है जिसको लेकर प्रखण्ड के कुल 131 बूथ बनाए गए है,वही अभियान की सफलता के लिए कुल 262 कर्मी और 16 सुपरवाइजर लगे है।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
19 Apr, 2025 25
-
19 Apr, 2025 112
-
19 Apr, 2025 182
-
19 Apr, 2025 52
-
18 Apr, 2025 130
-
17 Apr, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5533
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4975
-
25 Jun, 2019 4629
-
23 Jun, 2019 4267
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

LATEHAR
