ads
11 Jan, 2021
भाजपाइयों ने मनाया बाबूलाल मरांडी का 63 वां जन्मदिन
admin Pappu Kumar Raj

सतबरवा:- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सा भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का 63 वां जन्मदिन सोमवार को शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में भाजपाइयों द्वारा मनाया गया। इस जन्मदिन को जनता को समर्पित करते हुए निर्णय लिया गया कि जन्मदिन को सेवा सत्ता के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही साथ प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन किया जाएगा। प्रखंड में छोटे मझोले किसान का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3 माह से गरीबों को नहीं मिल पाई है आवास का पैसा नहीं डाला जा रहा है इस तरह के कई मामले हैं जिस पर भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी। मौके पर भाजपा नेता अविनाश वर्मा आशीष सिन्हा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू सिंह विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो मनोज भैया रवि प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।



  • VIA
  • Pappu Kumar Raj




ads

FOLLOW US