रांची : पलामू में आज फिर पांच कोरोना मरीज मिले हैं। सभी नए मामले शनिवार को सैंपल जांच में सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनमें दो पुरुष नौडीहा और दो मनातू गांव के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमित महिला पाटन गांव की रहने वाली है। रांची के इटकी टीबी अस्पताल में कोरोना संदिग्धों की जांच के क्रम में इन पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही पलामू में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हो गई है। झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है।
बताया गया है कि शनिवार को जांच में जिन पांच कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, उनमें 4 पुरुष और एक महिला है। ये सभी कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ से भागकर पलामू पहुंचे थे। तब इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। आज के ताजा मामलों को जोड़कर पलामू में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 8 पर पहुंच गई है। इससे पहले भी यहां 3 मरीजों की पहचान कोरोना संक्रमित के रूप में की गई है। आज के 5 कोरोना संक्रमितों में 4 पुरुषों की उम्र 21 से 23 वर्ष है। जबकि महिला की उम्र करीब 30 साल बताई गई है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 50
-
31 May, 2025 217
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 331
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5181
-
25 Jun, 2019 4796
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND
