चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें इसरो पर हैं। इस बीच, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान(इसरो) ने एक और नया वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही एजेंसी ने यह भी बताया है कि चंद्रयान अपने पूर्व निर्धारित समय पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।
देश के लोगों के लिए गर्व का क्षण
भारतीय अंतरिक्ष संघ के डीजी अनिल कुमार भट्ट ने कहा कि कल जब चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा तो हम उन चार देशों में शामिल होंगे, जिन्होंने अब तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (सफल लैंडिंग) की है। यह देश के लोगों के लिए गर्व का क्षण होगा।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग वीडियो कहां और कैसे देखें?
इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया है कि कैसे दुनिया भर के लोग चंद्रयान -3 को अपने चंद्र मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए देख सकते हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग वीडियो का लाइव प्रसारण इसरो की हर अधिकारी साइट पर की जाएगी। इसमें इसरो का वेबसाइट, इसरो का यूट्यूब, इसरो का फेसबुक और ट्विटर पेज शामिल है। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्मों के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसरो के मुताबिक ये प्रसारण 23 अगस्त शाम 05.27 पर शुरू होगा।
ये रहें लिंक, जहां आप लाइव वीडियो देख सकते हैं I
- SRO की वेबसाइट- isro.gov.in
- ISRO का फेसबुक पेज - www.facebook.com/ISRO
- ISRO का ट्विटर - twitter.com/isro
- ISRO का यूट्यूब- https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss
साथ ही आप चंद्रयान 3 कि लैंडिंग को कैपिटल न्यूज़ के youtube चैनल के माद्यम से भी देख सकते है.
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 52
-
31 May, 2025 225
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 331
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR

PALAMU
