
बरवाडीह:- बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी पंचायत के मुखिया निर्देश दिया है कि आने वाले दो दिनों के अंदर जरूरतमंद एवं सुयोग लाभुकों को कंबल वितरण सुनिश्चित करें।बताते चलें कि बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिला से वितरण हेतु कंबल प्राप्त हो चुके हैं जिसे लेकर बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मुखिया गण को यथाशीघ्र ठंड के प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरण करने का दिशा निर्देश दिया है साथ ही साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की एकल परिवार यानी अकेले जीवन यापन करने वाले वृद्ध, असहाय, आदिम जनजाति परिवारों तक एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक कंबल हर हाल में पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।वही आगे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी मुखिया गण विशेष तौर पर ध्यान दें कि ठंड के कारण किसी भी असहाय व्यक्ति की मौत ठंड से ना हो, क्योंकि प्रखंड प्रशासन के पास ठंड से निपटने के लिए पर्याप्त सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध है। वही आदिम जनजाति परिवारों को प्राथमिकता के तौर पर कम्बल मिले इसकी भी ध्यान में रखा जाए।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बरवाडीह प्रखंड के पत्रकार बंधुओं से भी अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति जो जरूरतमंद गरीब असहाय हो उसकी सूचना तत्काल मुझे उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें कंबल उपलब्ध कराई जा सके
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
19 Apr, 2025 24
-
19 Apr, 2025 111
-
19 Apr, 2025 180
-
19 Apr, 2025 52
-
18 Apr, 2025 130
-
17 Apr, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5533
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4975
-
25 Jun, 2019 4629
-
23 Jun, 2019 4267
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
