
लेस्लीगंज संवाददाता राम प्रकाश तिवारी
लेस्लीगंज: लोक सभा मे पारित कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना पर बैठे कोंग्रेसी कार्यकर्ता कृषि बिल को वापस लेने के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय के सामने आयोजित धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि बिल वापस लो कृषि की भावना के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ करना बंद करो किसान विरोधी सरकार को बर्खास्त करो नारे लगा रहे थे। धरना को सम्बोधित करते हुए कांग्रेसी नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि मुनाफाखोरों कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुचाने के लिए ही किसान बिल पारित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। शुक्ला ने कहा कि अगर सरकार समय कृषि बिल को वापस नहीं लेती है तो यहां पर भी अब कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएगी। कांग्रेस जिला वरीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर पासवान ने कहा कि अब लगता है कि केंद्र सरकार के रवैए सुधार होते नहीं दिख रहा है जिसे अब किसानों में काफी बौखलाहट है अब हरियाणा पंजाब की तरह भी पलामू के किसान भी सड़क पर आंदोलन करने से मजबूर हो जाएंगे उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से किसानों के हितों काम करते आ रही है और आगे भी निरंतर कार्य करते रहेगी। केंद्र तानाशाही शासन में भाजपा के लुटिया डूबना तय है। कांग्रेस पार्टी के वरीय महासचिव सुधीर सिंह कहा कि जब तक मोदी सरकार किसानों के खिलाफ लागू किये गये तीन काला कानून वापस नही ले लेती हमारा आंदोलन जारी रहेगा। धरना में जिला सचिव समीम अंसारी, बबलू पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष अभिमन्यु महतो, पूर्व मुखिया मनोरंजन दुबे, प्रिंस पांडे, नवनीत मेहता, ओम प्रकाश मेहता, सुमित दुबे, दीपेंद्र मिश्रा, राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत दुबे सहित कई कांग्रेसी धरना स्थल स्थल पर मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
20 May, 2025 173
-
20 May, 2025 70
-
20 May, 2025 28
-
19 May, 2025 124
-
17 May, 2025 425
-
16 May, 2025 389
-
24 Jun, 2019 5669
-
14 May, 2025 5558
-
26 Jun, 2019 5493
-
25 Nov, 2019 5362
-
22 Jun, 2019 5124
-
25 Jun, 2019 4750
FEATURED VIDEO

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND
