
पलामू :- पलामू जिला अंतर्गत तरहसी थाना क्षेत्र में एक क्विंटल डोडा के साथ महिला सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोडा बिहार के औरंगाबाद भेजा जा रहा था। डोडा को सूमो विक्टा वाहन से ले जाया जा रहा था। पकड़े गए सभी तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार तरहसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन से अफीम के भूसा को बिहार भेजा जाना है।
इसी सूचना के आलोक में शुक्रवार की रात तरहसी-पदमा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई । इसी क्रम में एक सूमो वाहन जे एच 01 एस -8205 को रोक कर तलाशी ली गई। पुलिस दल ने वाहन के अंदर छुपा कर रखे 1.18 क्विंटल डोडा को बरामद कर लिया। वाहन में सवार एक महिला सहित सभी सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों में सेराज मियां, मोजिब अंसारी, घूर नी बीबी, साजिद. चंदन गुप्ता, निजामुद्दीन राइन व कलाम मियां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसमें चंदन उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी हैं। पुलिस दल का नेतृत्व एसडीपीओ लेस्लीगंज अनूप बड़ाईक कर रहे थे।
- VIA
- Tannu Nagre

-
13 May, 2025 41
-
13 May, 2025 99
-
13 May, 2025 9
-
12 May, 2025 409
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

GARHWA

LATEHAR

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
