
बंशीधर नगर :पुलिस ने 36 घंटे के भीतर भोजपुर कांजी हाउस से पशु तस्करों द्वारा हथियार के बल पर छूड़ा कर ले गए पशुओं को बरामद कर लिया है। साथ ही इस कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को भी मौके से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त बरडीहा थाने के सेमरी गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी, उमेश पासवान, अर्जुन पासवान तथा बिशुनपुरा थाने के पतिहारी गांव निवासी कुर्बान अंसारी व रकीब मियां को रविवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रमुना थाना कांड संख्या 92/20 के बरामद गोवंशीय पशु धन 70 नग (गाय, बैल, बछड़ा एवं बाजी) सुरक्षा हेतु कांजी हाउस भोजपुर को जिम्मे पर दिया गया था। 18 सितंबर की रात्रि 8-9 अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाठी, डंडा व हथियार का भय दिखाकर जिम्मा पर दिए गए गोवंशीय पशु को रंगदारी से खोल कर ले जाया गया था। इस मामले में श्री बंशीधर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया। कांड दर्ज होने के उपरांत इस कांड का अनुसंधान त्वरित गति से करते हुए 36 घंटे के अंदर झुमरी जंगल एवं सेमरी के जंगल से कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया तथा सभी गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया गया है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बरडीहा थाना के थाना प्रभारी चिंतामन रजक, श्री बंशीधर नगर थाने के पुअनी राजेश मुंडा, पुअनि अजीत कुमार सोनी, बिशुनपुरा थाने के पुअनि विक्रम कुमार एवं श्री बंशीधर नगर, बरडीहा व बिशनपुरा थाना के सशस्त्र बल व चौकीदार शामिल थे।
- VIA
- Amaresh Kumar Vishwakarma

-
19 May, 2025 96
-
17 May, 2025 389
-
16 May, 2025 370
-
16 May, 2025 166
-
14 May, 2025 5533
-
14 May, 2025 212
-
24 Jun, 2019 5656
-
14 May, 2025 5533
-
26 Jun, 2019 5485
-
25 Nov, 2019 5354
-
22 Jun, 2019 5114
-
25 Jun, 2019 4742
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

LATEHAR

GARHWA
