
बंशीधर नगर : नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बॉलीवुड एक्टर कंगना राणावत मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभानेवाली बहादुर महिला के साथ महाराष्ट्र सरकार अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह रावण के पिता एक ऋषि मुनि थे, एक अच्छे इंसान थे, उन्हीं का पुत्र रावण दुराचारी था, अहंकार व घमण्ड का प्रतीक था। ठीक उसी तरह से बाला साहब ठाकरे जो पूरे हिन्दुस्तान व विदेशो में भी हिंदुत्व का डंका बजानेवाले के पुत्र उद्धव ठाकरे भी वही चरितार्थ कर रहे हैं, जो रावण कर रहा था। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य का एक्टर सुशांत सिंह के मौत पर सवाल खड़ा करने के बाद कंगना राणावत पर उनका ऑफिस को जिस तरह से तोड़ा गया, इससे महाराष्ट्र सरकार का चरित्र उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि महिला का पूरा अर्थ क्या होता है ? उन्होंने कहा कि म का अर्थ ममतामयी, जिसमे ममता का सागर भरा होता है, हि का अर्थ हिम्मतवाली जैसी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई थी तथा ला का अर्थ लाजवंती जो कि हिंदुस्तान के किसी भी राज्य में बड़े बुजुर्गों व युवा भाई बहनों के सामने उनका इज्जत करते हुए नम्रता पूर्वक अपनी बात को रखना। उन्होंने कहा कि जिस तरह रावण का अहंकार खत्म हो गया था, ठीक उसी तरह शिव सेना का भी घमण्ड टूटेगा।
- VIA
- Amaresh Kumar Vishwakarma

-
19 May, 2025 96
-
17 May, 2025 388
-
16 May, 2025 368
-
16 May, 2025 166
-
14 May, 2025 5529
-
14 May, 2025 210
-
24 Jun, 2019 5656
-
14 May, 2025 5529
-
26 Jun, 2019 5484
-
25 Nov, 2019 5353
-
22 Jun, 2019 5113
-
25 Jun, 2019 4741
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
