
दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आलू कारोबारी के चालक से मंगलवार सुबह 40 लाख रुपये लूट कर चलते बने। यह घटना मसानजोर डैम के पास घटी। दुमका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब तक किसी अपराधी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। सपी अंबर लाकड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को चालक पर ही शक है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
बोलेरो सवार अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की सुबह मसानजोर थाना से कुछ दूरी पर झाझापाड़ा के पास पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सेंथिया के आलू व्यापारी उत्तम भगत के ट्रक चालक से 40 लाख रूपये लूट लिए। घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कुल कितने लाख की लूट हुई है। पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने बताया कि व्यवसायी का आलू का कारोबार है और संथाल परगना के सभी जिलों में आलू की आपूर्ति करता है। मंगलवार की सुबह उसका ट्रक चालक निशाकर बागदी देवघर से बकाया का करीब 40 लाख रूपया लेकर लौट रहा था। मसानजोर के पास बोलेरो सवार लोगों ने हथियार के बल पर उसके साथ लूटपाट की। चालक ने जो घटनाक्रम बताया है उससे पुलिस को संदेह हो रहा है।
घटनास्थल से मसानजोर थाना की दूरी महज पांच मिनट की है लेकिन चालक को वहां पर पहुंचने में तीन घंटे लग गए। इसी से शक हो रहा है कि चालक की मिलीभगत से तो घटना को अंजाम नहीं दिया गया। चालक से पूछताछ की जा रही है।
- VIA
- Tannu Nagre

-
02 Jun, 2025 58
-
01 Jun, 2025 241
-
01 Jun, 2025 82
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 271
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4803
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA
