मेराल : कसम और वादे की वजह से गढ़वा में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली, साथ जीने के ख्वाब पाल रहे प्रेमी जोड़े के बीच जब परिवार का दबाव पड़ा तो दोनों ने एक साथ जहर खा कर जान दे दी. दरअसल ये फिल्मी कहानी को जीवंत रूप देने के पीछे फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाए गये किरदार की मुख्य भूमिका होती है।. ज्यादातर सीरियल या मूवी में परिवार के प्रति लगाव कम और जीने मरने की कसमें ज्यादा दिखाए जाते हैं और यही वजह है कि आज की युवा पीढ़ी प्यार में इस कदर बहक रहे हैं कि जान तक देने से बाज नही आ रहे. ऐसा ही किया है मेराल थाना क्षेत्र के प्रेमी जोड़े ने, दरअसल लड़के की शादी तय हो गयी थी और लड़का अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, प्रेमिका भी उसके घर पंहुच गयी दोनो साथ साथ गांव से थोड़ी दूर एक दूसरे घर मे चले गए, परिजन भी उनके पीछे पँहुचे,बंद कमरे से उन्हें बाहर निकलने की हिदायत दी, दोनों ने अंदर ही जहर पी लिया. आनन फानन में गांव के ही एक व्यक्ति की गाड़ी से अस्पताल लाया गया लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया.
पुलिस की मानें तो परिजनों के दबाव में आकर दोनो ने आत्महत्या की, पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण करा रही है.
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 58
-
01 Jun, 2025 240
-
01 Jun, 2025 82
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 271
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4803
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
