रांची : झारखंड के पलामू में गुरुवार को एक बार फिर 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी सूरत से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। इसके साथ ही पलामू में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। आज के ताजा मामलों के साथ झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इन सभी मामलों की पुष्टि की है। पलामू में आज मिले 7 कोरोना मरीजों में 2 पाटन के और 2 छतरपुर के रहने वाले हैं। यह सभी छत्तीसगढ़ से लौटे थे। पलामू के पाटन और मनातू प्रखंड से हैं। दो पाटन का है और एक मनातू का है। तीनो की उम्र 28, 22 और 25 वर्ष है।
इधर झारखंड में आज अबतक कुल 9 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 7 पलामू, 1 कोडरमा और एक मामला जमशेदपुर का है। ये सभी ताजा मामले भी प्रवासी मजदूर से जुड़े हैं। कोडरमा और जमशेदपुर के कोरोना संक्रमितों की पहचान सूरत से अपने घर लौटने वाले मजदूर के रूप में की गई है। पलामू में आज पहली बार में चार और बाद में फिर से तीन और केस मिले। आज यहां से कुल सात मरीज मिले हैं।
इससे पहले पलामू में कुल 8 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है। ताजा आंकड़ाें को जोड़कर यहां अबतक 15 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- VIA
- Admin

-
01 Jun, 2025 200
-
01 Jun, 2025 75
-
31 May, 2025 64
-
31 May, 2025 258
-
27 May, 2025 209
-
26 May, 2025 336
-
14 May, 2025 5728
-
24 Jun, 2019 5727
-
26 Jun, 2019 5551
-
25 Nov, 2019 5414
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4801
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
