
गढ़वा : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आह्वान पर झामुमो पंचायत कमिटी छतरपुर ने मजदूर भाइयों के लिए निःशुल्क भोजन एवं पानी वितरण हेतु लंगर का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने मजदूरों को पानी बोतल एवं भोजन पैकेट प्रदान कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तनवीर आलम ने कहा कि वर्षों के समाज सेवा एवं लोगों के बीच में सक्रियता की वजह से जनता ने हमें सत्ता की कुर्सी थमाई है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में पूरा देश गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। इस महामारी का सबसे भयावह दृश्य है मजदूरों का घर वापसी है। ट्रक, बस जो कोई भी माध्यम उन्हें मिल रहा है वह बस अपने स्वदेश लौटना चाहते हैं। कुछ लोग साइकल, कुछ पैदल ही अपने गांव की ओर चल पड़े हैं ऐसी स्थिति में मंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत कमिटी ने राह चलते मजदूरों को भरपेट भोजन और पानी की व्यवस्था किया है जो अभी निरंतर चलता रहेगा।
जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में सरकार के साथ-साथ समाजसेवियों एवं आम जनों का भी सहयोग जिला प्रशासन एवं पलायन कर रहे श्रमिकों को प्राप्त हो रहा है। कठिनाई का यह दौर भी हम सब साथ मिलकर काट लेंगे और आगामी सुनहरे भविष्य के संकल्प के साथ एकजुट होकर राज्य एवं देश को कोरोना मुक्त बनाएंगे।
महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शीला तिवारी ने कहा कि प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ता गण मजदूर भाइयों की सेवा में लगे है। वाहन से अपने प्रदेश लौट रहे मजदूर भोजन एवं पानी की व्यवस्था देखकर अपनी वाहन को खड़ा कर भोजन-पानी ग्रहण कर रहे हैं। जिसे देखकर हमें आत्म संतुष्टि मिल रही है। मौके पर जिला सचिव मनोज ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलमगीर अंसारी, छतरपुर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद, कमेश कुमार तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, ऐनुल हक अंसारी, तबारक हुसैन, महाजुदीन अंसारी, जहुर अंसारी, इस्तेखार अंसारी, जब्बार अंसारी आदि मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
17 May, 2025 358
-
16 May, 2025 340
-
16 May, 2025 145
-
14 May, 2025 5475
-
14 May, 2025 204
-
13 May, 2025 329
-
24 Jun, 2019 5654
-
26 Jun, 2019 5482
-
14 May, 2025 5475
-
25 Nov, 2019 5350
-
22 Jun, 2019 5110
-
25 Jun, 2019 4740
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
