
रांची : झारखंड में रविवार को फिर कोरोना के 15 मरीज मिले हैं। संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच यहां लगातार मरीजों का मिलना जारी है। ताजा मामला राजधानी रांची का है, जहां 13 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जबकि 2 मरीज गढ़वा के रहने वाले हैं। इन संक्रमित मरीजों में सदर अस्पताल की 5 नर्स भी शामिल हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग का एक ड्राइवर और एक सफाईकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ 7 कोरोना वारियर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने से शासन-प्रशासन सकते में आ गया है। पांच नर्सों के एक साथ कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नीचे से ऊपर तक शासन-प्रशासन में खलबली मच गई है।
रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी इलाके में ड्यूटी करने वाले दो कोरोना वारियर्स के संक्रमित होने के बाद रांची में कोरोना के मामले और बढ़ने की संभावना है। जबकि सदर अस्पताल की 5 नर्स के कोरोना संक्रमित होने से अस्पताल के दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जाने-अनजाने इनके संपर्क में आए सिविल सर्जन, एसएसपी, डीसी तक को संक्रमण का खतरा बताया जा रहा है। हिंदपीढ़ी इलाके में गुरुनानक स्कूल का राहत केंद्र भी पूरी तरह कोरोना संक्रमण की चपेट में है।
बताया गया है कि नर्स, चालक और सफाईकर्मी के संपर्क में आने वाले कई बड़े अफसरों को अब क्वारंटाइन होना होगा। रांची में एक साथ तीन कोरोना वारियर्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी में कोरोना का खौफ बढ़ गया है। रिम्स के गाइनी ओटी में पहले कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का ऑपरेशन, सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला का ऑपरेशन करने के बाद बड़े स्तर पर कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका जताई जा रही थी। और अब ताजा मामलों में रांची के गुरुनानक स्कूल राहत केंद्र से जुड़े सफाईकर्मी और चालक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सबकी सांसें फूल गई हैं।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 83
-
13 May, 2025 137
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 430
-
10 May, 2025 349
-
09 May, 2025 91
-
24 Jun, 2019 5642
-
26 Jun, 2019 5468
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5094
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
