
रांची : झारखंड में कोराना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी राज्य में सात नए मरीज मिले। इसके साथ ही झारखंड में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वहीं, रांची में मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। रविवार को रिम्स के लैब में हुई जांच में कुल सात लोगों में इस वायरस का संक्रमण पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रांची के हिंदपीढ़ी के 5, रांची के ही बेड़ो में एक तथा सिमडेगा में एक व्यक्ति में संक्रमण पाया गया। हिंदपीढ़ी में मिले मरीजों में मिले एक 42 वर्षीय अधेड़ मेन रोड में पंजाब स्वीट हाउस के ठीक पीछे एक अपार्टमेंट में रहता है। इनके अलावा सिमडेगा के खैरिया टोली निवासी एक 24 वर्षीय युवक में कोरोना का संक्रमण मिला।
सिमडेगा का यह दूसरा पॉजीटिव केस है। वहीं रांची जिले के बेड़ो निवासी 58 वर्षीय शख्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। इस तरह, रांची में हिंदपीढ़ी के अलावा भी कोराना का संक्रमण मिलने लगा है। एक दिन पूर्व भी बरियातू निवासी रिटायर डीडीसी में गुुरूग्राम स्थित एक अस्पताल में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं उनकी मौत भी हो गई। कोरोना से जान गंवाने वालों में रांची के बरियातू निवासी रिटायर डीडीसी भी शामिल हैं जिनकी शनिवार को गुरुग्राम में मौत हो गई थी। हालांकि सरकारी आंकड़ों में इसे गिना नहीं जा रहा है क्योंकि उनमें संक्रमण की पुष्टि झारखंड के बजाए गुरुग्राम में हुई।
बड़ी लापरवाही, सैंपल लेकर भेज दिया था घर वापस
रांची के बेड़ो के एक व्यक्ति में कोराना का संक्रमण पाए जाने में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जाता है कि उक्त मरीज को 17 अप्रैल को सैंपल लेकर होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश देकर घर भेज दिया गया था। इससे पहले, वह रांची खेलगांव में क्वारंटाइन में था। क्वारंटाइन की 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस भेज दिया गया था। बाद में वह संक्रमित पाया गया। इस बीच वह कई लोगों के संपर्क में आया। अब उन सभी लोगों की जांच होगी।
कहां कितने मरीज
- रांची : 24
- बोकारो : 09
- हजारीबाग : 02
- धनबाद : 02
- सिमडेगा : 02
- गिरिडीह : 02
फैक्ट फाइल
- कुल मरीज : 41
- कुल एक्टिव केस : 39
- मौत : 02
- VIA
- Admin

-
14 May, 2025 496
-
14 May, 2025 92
-
13 May, 2025 171
-
13 May, 2025 168
-
13 May, 2025 34
-
12 May, 2025 468
-
24 Jun, 2019 5646
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5338
-
22 Jun, 2019 5097
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4373
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
