
मेराल: थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति व जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर गढ़वा न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपी ससुर एवं गोतनी फरार हैं। मेराल थाना में आवेदन देकर पीड़िता द्वारा न्याय की गुहार लगाई गई थी। जिसके आलोक में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। पीड़िता द्वारा थाना में आवेदन देने के बाद अभियुक्तों द्वारा नवविवाहिता के मायके में आकर सुलह समझौता करने के बजाय केस उठा लेने की बात कहते हुए, केस नहीं उठाने पर उसका परिणाम भुगतने सहित अन्य धमकी दी जा रही थी। आरोपियों द्वारा इस तरह से धमकी देने के बाद लड़की पक्ष वालों द्वारा दुबारा मेराल थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के डेहरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी धन टोलिया काली स्थान निवासी पति सुभाष जायसवाल एवं जेठ चंद्रशेखर जायसवाल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दी है। जबकि दो अन्य आरोपी ससुर जगरनाथ जायसवाल एवं गोतनी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 25
-
02 Jun, 2025 110
-
01 Jun, 2025 300
-
01 Jun, 2025 108
-
31 May, 2025 118
-
31 May, 2025 305
-
14 May, 2025 5743
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5200
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

LATEHAR

GARHWA

PALAMU

PALAMU
