
लातेहार : लातेहार के मनिका में ओझा गुणी का आरोप लगाकर एक वृद्ध की उसके पड़ोसियों ने हत्या कर दी. ग्रामीणों ने हत्या कर शव को देवी मंडप के पास फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक का बेटा बिहारी मोची ने पुलिस को सूचना दी. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.
अंधविश्वास को लेकर सरकार के द्वारा बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों के मन से ओझा गुणी और डायन जैसे अंधविश्वास खत्म नहीं हो रहा है. ओझा गुणी का आरोप लगाकर एक वृद्ध की उसके पड़ोसियों ने हत्या कर दी.
अंधविश्वास ने ली वृद्ध की जान
मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत रॉकी कला गांव में वृद्ध आलियार मोची की हत्या पड़ोस के लोगों ने ही कर दी. गांव में रहने वाली दो महिलाओं की तबीयत खराब थी. पड़ोसियों को शक था कि आलियार ने ही ओझा गुणी से महिलाओं की तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद वृद्ध आलियार को बीमार महिलाओं को झाड़ने के लिए बुलाया गया और वहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.
इधर मृतक का बेटा बिहारी ने बताया कि उसके पड़ोसी कई वर्षों से उसके पिता पर ओझा गुणी का आरोप लगाते आ रहे हैं. इससे पहले भी कई बार मारपीट की गई थी.
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 76
-
13 May, 2025 134
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 425
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
