तरहसी : पलामू जिले के तरहसी थानाक्षेत्र स्थित बेदानी खुर्द गांव में 1 महिला और 1 पुरुष की निर्मम हत्या कर दी गयी है, मृतक 45 वर्षीय सुरेश पासवान और उसके पड़ोसी 40 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या से इलाके में दहशत फैल गया है, जानकारी के मुताबिक देर रात में घटना को अंजाम दिया गया है, सुबह जैसे ही ग्रामीणों को भनक मिली पुलिस को इसकी सूचना दी गयी, मौके पर तरहसी थानाप्रभारी पँहुच जांच पड़ताल कर ही रहे तजे इसी बीच पलामू पुलिस कप्तान अजय लिंडा डॉग एस्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पंहुच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं, स्थानीय लोगो की माने तो प्रथम दृष्टया प्रेमप्रसंग की बातें सामने आ रही हैं, दोनों का शव भी 1 ही बिस्तर पर मिला है, हालांकि मृतक के परिजनों की मानें तो व्यक्तिगत दुश्मनी में घटना को अंजाम दिया गया है , पुलिस दोनों बिंदु पर घटना की छानबीन कर रही है.
पुलिस कप्तान घटनास्थल पँहुच कर हत्या के तरीके को देख इतना तो साफ कर दिए कि जिस तरह बेरहमी से हत्या की गई है, जरूर उसके पीछे आपसी रंजिश वजह है, लेकिन मामला क्या है इसका खुलासा जल्द करने का उन्होंने भरोसा दिया, अब चलिए मृतक के भाई की बात भी सुन लेते हैं जो महिला की हत्या की वजह पुलिसिया जांच को डाइवर्ट करना बता रहा है, और पुरानी दुश्मनी में हत्या की बात कह रहा है.
वजह चाहे जो भी हो जिस तरीके से दोनों को मारा गया है, उसे देख रूह कांप जाये, लेकिन जिस ततपरता से पलामू एसपी मौके पर पंहुच मामले पर गम्भीरता दिखाए उससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि अपराधी जल्द सलाख़ों के पीछे होंगे.
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 53
-
31 May, 2025 232
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
14 May, 2025 5724
-
24 Jun, 2019 5723
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

LATEHAR

GARHWA

PALAMU
