
छतरपुर : नौडीहा बाजार थाना के रत्नाग गांव निवासी बजरंगी भोक्ता, भुलाई भोक्ता, भुवनेश्वर भोक्ता को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को नौडीहा थाना के रत्नाग गांव के सिडहा गांव निवासी स्व. दीपन सिंह के पुत्र विनय सिंह भोक्ता की हत्या कर दी गई थी। शव को जंगल में फेंक दिया गया था। मृतक के परिजन ने नौडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त तीनों को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने भी जांच के क्रम में पाया कि विनय कि हत्या जमीन विवाद के कारण कर दी गई थी । जांच के बाद उक्त तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में नौडीहा के थाना प्रभारी बीरेंद्र पासवान ने बताया हत्या संबंधित मामला थाना में दर्ज है। थाना कांड संख्या 75/2019 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 302, 201,34 के तहत उक्त तीनों को जेल भेज दिया गया है। बताया कि गुप्त सूचना पर रत्नाग गांव निवासी बजरंगी भोक्ता, भुलाई भोक्ता व भुवनेश्वर भोक्ता को धरदबोचा गया। पूछताछ के बाद इन तीनों को मेदिनीनगर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि 18 नवंबर को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रतनाग टोला सिडाह गांव निवासी स्व. दीपन सिंह के पुत्र विश्वनाथ सिंह भोक्ता अपने भाई विनय सिंह भोक्ता का शव लेकर लेकर अचानक नौडीहा बाजार थाना पहुंचा। वहां उसने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। साथ ही लिखित आवेदन देकर रतनाग टोला सिडाह गांव के मैनेजर सिंह भोक्ता के पुत्र भुलाई सिंह भोक्ता, मुनेश्वर सिंह भोक्ता व बजरंगी सिंह भोक्ता को आरोपित किया। कहा था कि इन लोगों ने पत्थर से कूचलकर विनय सिंह भोक्ता की हत्या की है। आवेदन में उसने कहा था कि तीनों व्यक्ति के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 68
-
13 May, 2025 127
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 416
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
