
लातेहार : लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं सरज कुमार के गुप्त सूचना के आधार पर तुबेद करमाही के सुमेज भगत के आवास पर शनिवार की रात छापेमारी की गई। जहां से एक चोरी की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में सुमेज भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सुमेज भगत ने पुलिस को बताया कि यह चोरी की मोटरसाइकिल उसे मुरूप गांव निवासी अभिषेक प्रसाद ने दी है। सुमेज की निशानदेही पर अभिषेक प्रसाद के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां से एक चोरी की 220 पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अभियुक्त अभिषेक प्रसाद ने सुमेज की गिरफ्तारी की सूचना पाकर फरार हो गया है। इस मामले में लातेहार थाना कांड संख्या 219/19 व धारा 414/34 भादवी अंकित किया गया है। अभियुक्त सुमेज भगत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही फरार अभिषेक प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
- VIA
- Admin

-
19 Apr, 2025 40
-
19 Apr, 2025 156
-
19 Apr, 2025 228
-
19 Apr, 2025 67
-
18 Apr, 2025 139
-
17 Apr, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5534
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4977
-
25 Jun, 2019 4629
-
23 Jun, 2019 4268
FEATURED VIDEO

COUNTRY

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
