
जिले के पांच गतकाबाज खिलाड़ी आगामी नेशनल SGFI प्रतियोगिता में पलामू का प्रतिनिधित्व करेंगे। पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को दही-शक्कर खिलाकर शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "आप सभी खिलाड़ी पलामू के लिए गर्व का विषय हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार भी झारखंड के लिए पदक लेकर आएंगे।"
जिला अध्यक्ष ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, "आपकी मेहनत रंग लाएगी। पलामू जिले की शान को आप और ऊंचाई देंगे। मेरा आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।"
जिला सचिव सुमित बर्मन ने जानकारी दी कि नेशनल SGFI प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पलामू जिले से द कराटे एकेडमी की काजल कुमारी, संत मरियम स्कूल के रौशन कुमार और सन्नी कुमार, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की चांदनी कुमारी और ब्राइट लैंड स्कूल के जीत तिवारी का चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों का चयन झारखंड सरकार द्वारा किया गया है, और आने-जाने व रहने की सभी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
SGFI के लिए चयनित खिलाड़ियों को झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष केशव कुमार, सचिव श्रीमती विद्या एवं कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह ने भी बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कराटे एकेडमी के बच्चों समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे। पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक अमरेश कुमार और गतका संघ के सह-सचिव दिपेंद्र कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 59
-
31 May, 2025 242
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 196
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5725
-
26 Jun, 2019 5549
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA
