ads
19 Apr, 2025
संत मरियम स्कूल के दो छात्रों का नेशनल स्कूल गेम्स में चयन, दिल्ली में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
admin Admin

संत मरियम स्कूल के छात्रों रोशन कुमार और सनी कुमार ने एक बार फिर से अपने विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। इन दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तहत गतका खेल में हुआ है। यह चयन झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के नेतृत्व में हुआ है।

खिलाड़ियों के जोश और मेहनत की सराहना करते हुए स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा, "खेल के क्षेत्र में अगर ईमानदारी और मेहनत से प्रयास किया जाए, तो सफलता निश्चित है। मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दोनों खिलाड़ियों के साथ हैं। आप दोनों झारखंड राज्य का गौरव बढ़ाएं और नेशनल में विजय प्राप्त करें।"

इन खिलाड़ियों को खेल की उत्कृष्ट ट्रेनिंग स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षक सुमित बर्मन द्वारा दी गई है, जिन्होंने उन्हें मार्शल आर्ट की विधिवत शिक्षा दी। 19 अप्रैल को ये दोनों खिलाड़ी खेल गांव रांची में रिपोर्ट करेंगे और वहीं से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विद्यालय में इन उपलब्धियों को लेकर हर्ष का माहौल है। स्कूल के प्राचार्य आदर्श कुमार, उप-प्राचार्य शाहा कुमार, कोऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिन्हा, शैक्षिक प्रबंधन प्रमुख डॉ. स्वाधीन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US