
पलामू जिले के उटांरी रोड प्रखंड अंतर्गत ग्राम लहर बंजारी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे बोर्ड द्वारा इस क्षेत्र में FOB with ramp (Light ROB) निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह निर्णय क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जनसुविधा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस स्वीकृति की आधिकारिक जानकारी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने दिनांक 16 अप्रैल 2025 को जारी अपने पत्र के माध्यम से दी। यह पत्र सांसद कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्रांक 86/DLI, दिनांक 10 फरवरी 2025 के प्रत्युत्तर में प्राप्त हुआ है।
लंबे समय से थी जनता की माँग
लहर बंजारी उटांरी रोड एवं आसपास के गांवों के लोगों को रेलवे लाइन पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आवागमन के सुरक्षित साधनों के अभाव में यहां की जनता को रोजमर्रा के जीवन में कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता था। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सांसद विष्णु दयाल राम ने इस विषय को न केवल लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत उठाया, बल्कि धनबाद डिविजनल बैठक, विभिन्न पत्राचार, और रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब इस परियोजना के लिए जल्द ही निविदा प्रकाशित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय जनता के लिए न केवल सुविधा का स्रोत बनेगी बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी सहायक होगी।
सांसद ने व्यक्त किया आभार
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अपनी ओर से तथा समस्त पलामू वासियों की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य न केवल एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि यह जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
- VIA
- Admin

-
19 Apr, 2025 39
-
19 Apr, 2025 155
-
19 Apr, 2025 225
-
19 Apr, 2025 67
-
18 Apr, 2025 138
-
17 Apr, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5534
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4977
-
25 Jun, 2019 4629
-
23 Jun, 2019 4268
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
