
बंशीधर नगर : बंशीधर नगर पुलिस ने शहर के पुरनानगर में गांजा का अवैध कारोबार करते रंगेहाथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से साढ़े नौ किलो गांजा बरामद हुआ है। एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें राजा पहाड़ी मंदिर जाने के रास्ते में बड़े पैमाने पर गांजा की अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर जब छानबीन की गई तो मालूम हुआ कि पुरनानगर निवासी अखिलेश प्रसाद उर्फ गुल्ली साव एवं उसकी पत्नी उषा देवी दोनो मिलकर अवैध गांजा बिक्री करते हैं। एसडीपीओ गत सोमवार को सुबह 10 बजे उन्होंने स्वयं, थाना प्रभारी पंकज तिवारी, प्रोबेशनर राजेश मुंडा व पुलिस बल के साथ अखिलेश प्रसाद के घर पर छापेमारी की। जिस दौरान दो पैकेट में लगभग साढ़े नौ किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही इस कारोबार में संलिप्त अखिलेश प्रसाद उर्फ गुल्ली साव व उसकी पत्नी उषा देवी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अखिलेश के घर से गांजा का पांच-छ: खाली पैकेट भी बरामद हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अखिलेश प्रसाद बड़े पैमाने पर अवैध गांजा का व्यापार करता है। उधर पुलिस ने गिरफ्तार पति पत्नी दोनो पर 20/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेंज दिया है।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 93
-
01 Jun, 2025 276
-
01 Jun, 2025 100
-
31 May, 2025 110
-
31 May, 2025 289
-
27 May, 2025 220
-
14 May, 2025 5738
-
24 Jun, 2019 5737
-
26 Jun, 2019 5558
-
25 Nov, 2019 5423
-
22 Jun, 2019 5198
-
25 Jun, 2019 4810
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
