तरहसी : पलामू जिले के तरहसी थानाक्षेत्र स्थित बेदानिखुर्द में हुए दोहरे हत्त्याकांड का पलामू पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मृतक सुरेश पासवान के बड़े भाई रामप्रीत राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 17 दिसम्बर 2019 को सुरेश पासवान और उसके पड़ोसी महिला का शव एक साथ कमरे में मिला था. जिसके बाद पुलिस लगातार हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी थी. पुलिस की मानें तो रामप्रीत राम का मृतक की पत्नी के साथ अवैध सम्बंध था और इसी बात को लेकर दोनों भाई में झगड़ा भी होते रहता था.
14 दिसम्बर को भी झगड़ा हुआ था और रामप्रीत राम ने अपने छोटे भाई सुरेश पासवान को जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद 15 दिसम्बर को रात में रामप्रीत ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने भाई और उसके साथ पड़ोसी महिला की भी हत्या कर दी और आस पास के लोगों को फोन कर अपने भाई के बारे में पूछता रहा, लेकिन अपने भाई के मोबाइल पर 1 भी कॉल नही किया और पुलिस को इसी बात पर शक हुई. हालांकि पलामू पुलिस अभी अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. डीएसपी अनूप बड़ाइक ने बताया कि पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी. अभी तक प्राप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
- VIA
- Admin

-
09 May, 2025 27
-
09 May, 2025 139
-
09 May, 2025 50
-
09 May, 2025 39
-
08 May, 2025 14
-
07 May, 2025 63
-
24 Jun, 2019 5621
-
26 Jun, 2019 5445
-
25 Nov, 2019 5316
-
22 Jun, 2019 5072
-
25 Jun, 2019 4706
-
23 Jun, 2019 4347
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU
