
पलामू, : जिले के अपराध जगत में एक बार फिर बड़ी हलचल तब मची जब कुख्यात अपराधी अनु विश्वकर्मा ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पलामू व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता राकेश प्रताप देव की मौजूदगी में अनु ने सरेंडर किया।
अनु विश्वकर्मा पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था और डब्लू सिंह गिरोह के लिए काम करते हुए कई आपराधिक वारदातों में उसकी सक्रिय भूमिका रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अनु विश्वकर्मा के आत्मसमर्पण के पीछे पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन का बड़ा हाथ है। पुलिस अधीक्षक की विशेष निगरानी में गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसता जा रहा था, जिसके वजह से अंततः अनु को आत्मसमर्पण का रास्ता अपनाना पड़ा।
पुलिस सूत्रों का मानना है कि अनु विश्वकर्मा से पूछताछ के बाद अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की दिशा में और प्रगति हो सकती है। अपराध नियंत्रण के लिहाज से यह आत्मसमर्पण जिला पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
- VIA
- Admin

-
22 May, 2025 1269
-
22 May, 2025 99
-
21 May, 2025 498
-
21 May, 2025 82
-
20 May, 2025 236
-
20 May, 2025 102
-
24 Jun, 2019 5676
-
14 May, 2025 5606
-
26 Jun, 2019 5501
-
25 Nov, 2019 5367
-
22 Jun, 2019 5129
-
25 Jun, 2019 4755
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
