
पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीहा स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से एक माओवादी को हथियार और नक्सली पर्चों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कुरदाग गांव निवासी उपेन्द्र कुमार यादव (35) के रूप में की गई है, जो भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस को मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ईंट भट्ठे पर लेवी वसूली के इरादे से आने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और पुलिस बल के साथ कमल ईंट भट्ठा पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद उपेन्द्र कुमार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
बरामद हथियार और नक्सली पर्चे
गिरफ्तारी के बाद जब उपेन्द्र की तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, और भाकपा माओवादी के नाम से लिखे दो पर्चे बरामद हुए। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन पर्चों के जरिए इलाके में डर और दहशत फैलाने की योजना थी।
नक्सली संगठन से संपर्क
पूछताछ में उपेन्द्र ने खुलासा किया कि वह भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर नितेश यादव के निर्देश पर लेवी वसूली करने आया था। हथियार और नक्सली पर्चे भी नितेश यादव द्वारा ही उसे दिए गए थे। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि संगठन के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 60
-
31 May, 2025 242
-
27 May, 2025 208
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 197
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5725
-
26 Jun, 2019 5549
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
