ads
30 Jan, 2025
छिपादोहर पंचायत में चलाया गया झामुमो का सदस्यता अभियान
admin Admin

बरवाडीह:-बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर पंचायत में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक प्रमुख लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर झामुमो  सदस्यता अभियान झारखंड मुक्ति मोर्चा वरीय सदस्य सह प्रखंड 20 सूत्री सदस्य शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में पूरे पंचायत छिपादोहर पंचायत में में सदस्यता अभियान चलाया गया।सदस्यता अभियान में छिपादोहर  पंचायत के अलावा हरातू पंचायत के लोगों को भी झामुमो  सदस्य बनाया गया।300 से अधिक लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्य बनाया गया।शशि भूषण तिवारी ने कहा कि पूरे प्रखंड में 10000 से अधिक लोगों का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है।जिससे पंचायत से लेकर गांव स्तर तक   संगठन को मजबूत बनाते हुए  2029 का विधान सभा चुनाव  भारी बहुमत से जीतने का लक्ष्य है।इसे पूरा करने के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर सदस्यता अभियान चला रहे है।मौके पर जिला उप संयोजक अरुण सिंह खरवार,देवनाथ सिंह खरवार , सुपीरियन मिज,हरेश्वर उरांव ,  उर्मिला देवी,रमेश उरांव, महेंद्र उरांव ,उपेंद्र ठाकुर,ललिता देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।
 



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US